
- मौसंबी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
- कब्ज से राहत दिलाने में मौसंबी का जूस कारगर है।
- पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है।
Mosambi Juice Benefits: मौसंबी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका जूस आप हर मौसम में पी सकते हैं। यह मार्केट में सालभर मिलता है। मौसंबी में विटामिन-ए, विटामिन- C, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं मौसंबी जूस पीने के अनगिनत फायदे।
वजन कम करने में सहायक
मौसंबी में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है।
इम्युनिटी मजबूत होती है
पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। अगर आप नियमित रूप से मौसंबी जूस पीते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
हड्डियां मजबूत होती हैं
मौसंबी का जूस हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, मौसंबी का जूस पीने से आपको राहत मिल सकती है।
स्किन के लिए भी फायदेमंद
मौसंबी का जूस पीने से न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन भी स्वस्थ रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-C स्किन की रंगत निखारता है। इसके अलावा पिंपल्स, एक्ने आदि से भी छुटकारा दिलाता है।